नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात सात नक्सलियों को धनोरा थाना क्षेत्र के ओरछा मार्ग पर बसे गांव तेक्नार से गिरफ्तार किया गया। ये नक्सली पुलिस दल पर हमला करने के लिए जंगल में घात लगाकर बैठे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ओरछा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंडमाइन को निष्क्रिय करने की मुहिम में जुटा था, उसी समय पास के जंगल में हलचल की आहट सुनकर पुलिस के जवान उधर दौड़ पड़े। उन्हें सात नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी मिली।
dharmpath.com dharmpath