छत्तीसगढ़ : मौजूदा जिपं अध्यक्ष ने सजाई पूर्व अध्यक्ष की कलाई!

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें मात्र 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रतिकूल परिस्थितियों में परिवार के सदस्यों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया।

बजाज ने कहा कि पूरे प्रदेश में अभी तक 42 लाख लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सर्वप्रथम मई माह में स्वयं का बीमा कराके इस योजना का शुभारंभ किया है।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, कलेक्टर ठाकुर राम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश शरण की उपस्थिति में ग्रामीण महिलाओं ने राखी बांधने तथा बीमा कराने की होड़ लगी रही। अनेक जनप्रतिनिधियों ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रीमियम दान करने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493