छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश

बजट में यह भी बताया गया है कि राज्य की आर्थिक विकास दर 13. 20 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि इसी अवधि में देश की आर्थिक विकास दर 11. 59 है। वहीं वर्ष 2014-15 के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र और सेवा क्षेत्र में योगदान क्रमश: 22, 38 और 40 प्रतिशत अनुमानित है।

बजट पेश करने के एक दिन पहले आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पटल में रखने की परंपरा है। सरकार की अर्थ नीति इस रिपोर्ट से जाहिर होती है। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि आर्थिक मंदी की बावजूद राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में यह वृद्घि परिलक्षित हुई है। 2014-15 के प्रचलित भाव पर प्रति व्यक्ति आय 64 हजार 442 रुपए अनुमानित है जो वर्ष 2013-14 के 58 हजार 547 रुपए की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

2014-15 के अग्रिम अनुमान के अनुसार, प्रचलित भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वर्ष 2013-14 की तुलना में कृषि क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में वृद्घि 14.18 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (खनिज, वि निर्माण, निर्माण एवं विद्युत, गैस एवं जलापूर्ति) में वृद्धि 10.62 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में वृद्घि 15.21 प्रतिशत होना संभावित है। प्रचलित भाव पर 13-14 के संसोधित अनुमान के अनुसार राज्य के सकर राज्य घरेलू उत्पाद में 12.10 प्रतिशत वृद्घि होना संभावित है।

प्रचिलत भाव पर राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2 लाख 20 हजार 192 करोड़ रुपये अनुमानित है। वर्ष 2013-14 के लिए (संशोधित अनुमान,) राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 1 लाख 85 हजार 682 करोड़ रुपये का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493