छत्तीसगढ़ : 15 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद

कोंडागांव एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि गोलावंड बेस कैम्प से पुलिस की संयुक्त टीम ढोलमुंदरी की ओर सघन गश्त के लिए रवाना की गई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से कैम्प से लगभग पांच किलोमीटर दूर झाड़ के समीप सड़क किनारे काला-लाल रंग का इलेक्ट्रिक वायर दिखाई देने पर बारीकी से चेकिंग की गयी, जिसमें 15 किलो का एक टिफिन प्रेशर बम, डेटोनेटर एवं बिजली का वायर बरामद किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर उक्त टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस बल की मुस्तैदी एवं सतर्कता से पुलिस व सुरक्षा कमर्चारियों को भारी नुकसान से बचा लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493