बस्तर के एस.पी. अजय यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवक आकाश पात्र और राज यादव गोपनीय ढंग से विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। नगरनार पुलिस की टुकड़ी को फौरन उनके पीछे रवाना किया गया। योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों युवकों को शुक्रवार रात लगभग 10 बजे स्कूटी से जाते वक्त पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखा गया 25 किलो जिलेटिन एवं 1275 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath