मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख ने घोषणा की है कि उनके प्रोडक्शन बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ का निर्देशन रवि जाधव करेंगे।
देशमुख की बतौर अभिनेता पिछली फिल्म ‘बंगिस्तान’ थी।
जाधव ने ‘बालक-पालक’ और ‘साउंड ऑफ हेवन : स्टोरी ऑफ बाल गंधर्व’ जैसी फिल्में बनाई है।
रितेश अपनी अभिनेत्री पत्नी के प्रोडक्शन बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे।
अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मुंबई फिल्म कंपनी की ‘छत्रपति शिवाजी’ का निर्देशन रवि जाधव करेंगे।”
फिल्म ‘मस्ती’ के अभिनेता कथित तौर पर प्रतिष्ठित मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाएंगे।
dharmpath.com dharmpath