रियो डी जेनेरियो, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई बी डिवीजन फुटबाल क्लब गोइआस ने सेरी-बी से बहिष्कृत किए जाने के बाद कानून का दरवाजा खटखटाया है और ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) से नए वित्तीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच करवाए जाने की मांग की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गोइआस पिछले महीने सेरी-ए टूर्नामेंट में 20 क्लबों में 19वें स्थान पर रही, जिसके बाद उसे सेरी-बी से भी बाहर कर दिया गया।
गोइआस के अनुसार कुछ क्लबों ने अब तक नए वित्तीय नियमों का पालन शुरू नहीं किया है, जो उन्हें अपने खिलाड़ियों और अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और सारे कर नियमों का पालन करने के लिए बाध्य करते हैं।
क्लब के नियमों का उल्लंघन करने पर लगाए जाने वाले जुर्माने में क्लब की श्रेणी में पदावनति शामिल है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्राजीलियाई क्लब को वेतन, बकाया करों और अन्य अधिकारों के लिए लगभग 1.26 अरब डॉलर का भुगतान करना है।
dharmpath.com dharmpath