छह दिन बंद रहने के बाद खुला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग

जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार छह दिनों तक बंद रहने के बाद रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। परिवहन अधिकारियों ने यह कहा।

जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार छह दिनों तक बंद रहने के बाद रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। परिवहन अधिकारियों ने यह कहा।

अधिकारियों ने कहा, “रामबन जिले में राजमार्ग पर भूस्खलनों के सारे मलबे को शनिवार शाम को हटा दिया गया। कश्मीर घाटी के लिए जरूरी सामान ले जा रहे 80 से अधिक ट्रकों को राजमार्ग पर जाने की इजाजत दे दी गई है।”

राजमार्ग पर अनोखी फॉल इलाके में रविवार सुबह भूस्खलन हुआ, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सफाई का काम पहले ही जारी है।

राजमार्ग लगातार छह दिनों से बंद था, जिसके कारण 2,000 से ज्यादा वाहन फंसे हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493