छह दिन बाद थमी पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले छह दिन से जारी गिरावट बुधवार को थम गई। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

कंपनियों ने पिछले छह दिनों से हालांकि तेल के दाम में कटौती कर आम जनता को महंगाई से काफी राहत दिलाई है। बीते छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.82 रुपये लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपये, 73.25 रुपये, 76.79 रुपये और 73.88 रुपये प्रति लीटर बने रहे। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 65.86 रुपये, 67.61 रुपये, 69 रुपये और 69.61 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493