छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक 13 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में एक सरकारी स्कूल के 50 वर्षीय प्रयोगशाला सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि प्रयोगशाला सहायक की पहचान जय प्रसाद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में जुलाई 2016 का है, लेकिन छात्रा के परिजनों ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने आज (शुक्रवार) प्रयोगशाला सहायक को गिरफ्तार किया है। उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।”

पुलिस ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493