छात्रों में जागरूकता के लिए क्वांटम कैंपस में साइबर क्राइम पर व्याख्यान

रूड़की, 28 अगस्त (आईएएनएस)। छात्रों को साइबर क्राइम और उनसे संबंधित अन्य जानकारियों से अवगत करने के लिए क्वांटम ग्लोबल कैंपस में एक व्याख्यान आयोजित किया गयाजिसमें साइबर क्राइम और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन और कंप्यूटर वायु और जल की तरह ही हो गए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देहरादून साइबर क्राइम विभाग एसएचओ अशोक तिवारीने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत डिजिटल वल्र्ड का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है इसलिए यह जरूरी है कि यहां लोगों में साइबर क्राइम से सुरक्षा और बचावकी जानकारी होनी चाहिए। मौजूदा दौर में स्मार्टफोन और कंप्यूटर वायु और जल की तरह ही हो गए है। क्योंकि इन डिवाइस में लोगों की व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज होती हैं।

उन्होंने कहा कि ये गोपनीय जानकारी गलत हाथों में जाने से भारी नुकसान हो सकता है। एटीएम कार्ड से संबंधित सुरक्षा में हुई चूक से आज अक्सर लोग ठगे जा रहे हैं।तिवारी ने आगाह करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत जानकारियां किसी दूसरे से साझा नहीं करनी चाहिए।

संगोष्ठी में साइबर क्राइम विभाग के उप निरीक्षक वेद थापियाल और आइटी विशेषज्ञ सुदेश ने भी अपने विचार रखे।

सोशल मीडिया की चर्चा करते हुए सुदेश ने कहा कि आज सोशल मीडिया जितना तेज और प्रभावशाली है उसके खतरे उतने ही बड़े हैं।

इस अवसर पर क्वांटम के चेयरमैन अजय गोयल और सेक्रेटरी शोभित गोयल ने भी साइबर क्राइम की गंभीरता पर रोशनी डाली और इनसे बचने के उपायों पर चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493