छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 6 की मौत

छिंदवाड़ा-मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग घायल हो गए। टेमनी खुर्द के पास हुए इस हादसे में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की यूरिया लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई मजदूर सड़क किनारे दूर जा गिरे। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था। पिकअप में सवार मजदूर सब्जियां तोड़ने के लिए कन्हरगांव जा रहे थे। सभी मजदूर मुख्य रूप से मछैरा गांव के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। उसी वक्त पीछे से आ रहे यूरिया से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत कार्य में जुट गए।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493