छेड़छाड़ के दावों से हैरान हैं व्हिटनी की मां

लॉस एंजेलिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन की मां सिसी ह्यूस्टन का कहना है कि ये आरोप कि उनकी सुपरस्टार बेटी और बेटे के साथ उनकी भतीजी ने छेड़छाड़ की थी, उनके लिए हैरान कर देने वाले हैं।

अपनी और अपनी गायिका बहन डियोन वारविक कि ओर से ‘पीपुल डॉट कॉम’ को दिए बयान में सिसी ने कहा कि सबसे पहले उन्हें इन दावों के बारे में मई में ऑस्कर विजेता केविन मैक्डोनाल्ड निर्देशित डॉक्युमेंट्री ‘व्हिटनी’ के प्रीमियर से दो दिन पहले पता चला।

डॉक्युमेंट्री में लंबे समय तक व्हिटनी की अस्स्टिेंट रही मैरी जोन्स ने कहा कि गायिका ने उन्हें बताया था कि उनकी मौसी की लड़की डी डी वारविक ने जब व्हिटनी छोटी थीं तो उनके साथ छेड़छाड़ की थी और दिवंगत गायिका के बड़े भाई ने भी ऐसा ही दावा किया था।

अपने बयान में सिसी ने कहा कि डी डी वारविक की अपनी व्यक्तिगत चुनौतियां हो सकती है, लेकिन यह दावा कि उन्होंने उनके बच्चों के साथ छेड़छाड़ की उनके लिए हैरान कर देने वाला है।

सिसी ने कहा, “न तो यहां व्हिटनी और न डीडी इसे इनकार करने, अस्वीकार करने या इसकी पुष्टि के लिए हैं, तो फिर यह मेरी बेटी, डी डी और हमारे परिवार के लिए उचित कैसे हो सकता है?”

वारविक का 2008 में निधन हो गया, जबकि 2012 में व्हिटनी का निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493