जुवेंतस में शामिल होने पर पेले को रोनाल्डो की बधाई

साओ पाउलो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल दिग्गज पेले ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जुवेंतस में शामिल होने पर बधाई दी है।

रोनाल्डो को इटली क्लब जुवेंतस ने रियल मेड्रिड से अपनी टीम में शामिल किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पेले ने कहा, “रोनाल्डो को बधाई। सातोंस में इतने लंबे समय तक रहने के बाद मेरे लिए किसी अन्य क्लब में शामिल होना आसान नहीं था, लेकिन वह अच्छा कदम था। चैम्पियंस नई चुनौतियों से कभी हार नहीं मानते।”

रियल ने मंगलवार को रोनाल्डो के जुवेंतस के साथ करार की पुष्टि की थी। दोनों क्लबों के बीच 10 करोड़ यूरो (11.7 करोड़ डॉलर) में साझेदारी हुई। इसमें 1.2 करोड़ यूरो की अतिरिक्त राशि शामिल है।

पांच बार बालोन डी ओर का खिताब जीतने वाले रोनाल्डो ने जुवेंतस के साथ चार साल कार करार किया है। ऐसे में वह 30 जून, 2022 तक क्लब में शामिल रहेंगे।

पेले ने कहा, “मैंने अपने करियर का आखिरी गोल 11 जुलाई, 1971 में दागा था। मेरे पिता ने था कि जब आप अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होते हो, तो आपको रुक जाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493