मुंबई/नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने गिरफ्तार माफिया डॉन राजेंद्र एस. निखलजे उर्फ छोटा राजन की दो बहनों की याचिका पर विचार करने का सीबीआई को शुक्रवार को निर्देश दिया। दोनों बहनों ने अपनी याचिका में भाई राजन से मुलाकात करने और उसके साथ भाई दूज का त्योहार मनाने की अनुमति मांगी है।

विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने उत्तर दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित एक सुनवाई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जांच अधिकारी को छोटा राजन की बहनों -सुनीता चव्हाण और मालिनी सकपाल- के आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया।
राजन की बहनों की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता राजीव जय ने कहा कि अदालत ने उनसे कहा है कि वे अपने आवेदन के साथ सीबीआई से संपर्क करें।
राजन एक फर्जी पासपोर्ट मामले में फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है। उसे इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया था और इस महीने के प्रारंभ में उसे भारत लाया गया है।
दोनों बहनों ने कहा है कि वे अपने भाई से कभी नहीं मिली हैं। राजन को 27 वर्षो बाद भारत लाया गया है।
याचिका में कहा गया है कि इतने लंबे समय तक भारत से दूर रहे राजन से अब वे मिलना चाहती हैं और उसके लिए दुआएं करना चाहती हैं।
दोनों बहनें महाराष्ट्र में रहती हैं, और वे नई दिल्ली पहुंची हैं। छोटा राजन को दिल्ली में सीबीआई की हिरासत में रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath