छोटे शहरों में ‘मोहन जोदड़ो’ के प्रचार के लिए एक्शन पोस्टरों की मांग

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। देश के छोटे शहरों और कस्बों के थियेटरों के मालिकों ने ‘मोहन जोदड़ो’ के प्रचार के लिए फिल्म के निर्माताओं से विशेष रूप से एक्शन दृश्य वाले पोस्टरों की मांग की है।

फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद ऋतिक के मार-धाड़ के दृश्यों से दर्शक काफी प्रभावित हुए हैं।

लोगों के बीच फिल्म के मार-धाड़ वाले दृश्यों का प्रभाव देख प्रदर्शकों और थियेटरों के मालिकों ने फिल्म के निर्माताओं से इसके एक्शन पोस्टरों की मांग की है।

‘डिजनी इंडिया’ स्टूडियो की उपाध्यक्ष अमृता पांडे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “फिल्म के मार-धाड़ वाले दृश्यों की झलकियों ने छोटे शहरों और कस्बों में रहने वाले लोगों को काफी प्रभावित किया है। इस प्रकार की लोकप्रियता को देखते हुए हम फिल्म के क्लाइमैक्स से कुछ विशेष दृश्यों की झलकियों को भी जारी करने की सोच रहे हैं, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया।”

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493