नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। रियो डी जनेरियो में अगले महीने शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों-2016 के लिए देश के दिग्गज गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को सरदार सिंह की जगह भारतीय हॉकी टीम की कमान सौंपी गई। हॉकी इंडिया (एचआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
सरदार हालांकि रियो दल का हिस्सा रहेंगे।
चोटिल डिफेंडर बीरेंदर लाकड़ा टीम में नहीं चुने गए हैं। उनकी जगह सुरेंदर कुमार को टीम में शामिल किया गया है।
मुख्य कोच रोएलांट ओल्टमैंस की टीम जून में लंदन में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल करने में सफल रही थी।
एचआई द्वारा रियो ओलम्पिक के लिए घोषित टीम :- हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, वी. आर. रघुनाथ, एस. के. उथप्पा, पी. आर. श्रीजेश (कप्तान), दानिश मुज्तबा, देविंदर वाल्मिकी, एस. वी. सुनील, आकाशदीप सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, रमनदीप सिंह, निकिन थिमैया।
अतिरिक्त खिलाड़ी :- परदीप मोर, विकास दहिया
dharmpath.com dharmpath