जंतर मंतर जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे : शरद यादव

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल युनाईटेड (जद-यू) के नेता शरद यादव ने बुधवार को कहा कि वह और उनके अन्य नेता नई दिल्ली में ‘जंतर-मंतर जाएंगे और जन विरोधी कानून तोड़ेंगे’।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल युनाईटेड (जद-यू) के नेता शरद यादव ने बुधवार को कहा कि वह और उनके अन्य नेता नई दिल्ली में ‘जंतर-मंतर जाएंगे और जन विरोधी कानून तोड़ेंगे’।

यादव ने संवाददाताओं से कहा, “अगर जंतर मंतर नहीं, तो पहले की तरह ही बोट क्लब को प्रदर्शन स्थल बना देना चाहिए। अगर प्रदर्शन के कारण जंतर मंतर में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है, तो रामलीला मैदान के आसपास तो इससे भी अधिक यानी हजारों लोग रहते हैं।”

यादव ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने के एनजीटी के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “और न ही रामलीला मैदान संसद के पास है।”

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरणीय प्रदूषण का हवाला देते हुए हाल ही में जंतर मंतर पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन और लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया था।

एनजीटी के इस आदेश से और नागरिक अधिकार समूहों और विपक्ष में रोष है और उन्होंने इसे जनविरोधी कदम कहा है।

यादव ने कहा, “हम इस जन विरोधी कदम का विरोध करेंगे और हम खुद जंतर मंतर जाएंगे और यह कानून तोड़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493