जकार्ता हमला : आतंकवादी संगठन का पता लगा रहा इंडोनेशिया

जकार्ता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया गुरुवार को देश की राजधानी में हुए हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी संगठन का सुराग तलाशने में जुटा है। जकार्ता के पुलिस प्रमुख ने इसकी जानकारी दी।

यहां के व्यस्त व्यावसायिक जिले में हुए हमले में दो नागरिकों की जान चली गई थी, जबकि पांच हमलावर भी मारे गए थे।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रमुख टीटो कार्नाविआन ने कहा कि हालांकि आतंकवादियों को मार गिराया गया है, लेकिन इसकी पूरी तरह से तहकीकात की जा रही है कि आखिर हमलावरों के संबंध किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे।

बकौल टीटो, इसका पता चला है कि हमलावरों के संबंध इंडोनेशिया से बाहर के आतंकवादी गुटों से था और वे वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा थे।

इस बीच, हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

पुलिस ने संवाददाताओं को बताया कि जकार्ता के पास शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनके तार सीधे तौर पर हमलों से जुड़े हैं या नहीं।

प्रशासन ने हालांकि हमलों के लिए आपस में तालमेल करने के संदिग्ध के रूप में इंडोनेशिया के ही बहरुम नईम का नाम लिया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह सीरिया में आईएस के साथ मिलकर युद्ध लड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493