जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली- देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मॉनसून सत्र के पहले ही दिन धनखड़ ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाल दिया है।

राष्ट्रपति को संबोधित त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को भी सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने अपने इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की बात कहते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का हवाला दिया है। धनखड़ ने इस्तीफे में लिखा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि सभी माननीय संसद सदस्यों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा। उन्होंने आगे लिखा कि मैं हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों और अंतर्दृष्टि के लिए तहे दिल से आभारी हूं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493