जगदीप धनखड़ बने देश के नए उपराष्ट्रपति, 725 में से 528 वोट हासिल किए

नई दिल्ली: NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने उप राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को बड़े अंतर से चुनाव हराया. आज हुए मतदान के बाद आए नतीजों में जगदीप धनखड़ को विजयी घोषित किया गया. जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले. जगदीप धनखड़ ने 346 वोटों से चुनाव जीता. ये एक बड़ी जीत है. चुनाव के लिए कुल 725 वोट डाले गए थे. जगदीप धनखड़ इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे. अब वह देश के उपराष्ट्रपति होने जा रहे हैं. जगदीप धनखड़ के चुनाव जीतने से जश्न का माहौल है. बीजेपी खेमे में ख़ुशी है, जबकि धनखड़ के गाँव में भी जश्न मनाया जा रहा है. जगदीप धनखड़ से पीएम मोदी भी मिलने पहुंचे. पीएम मोदी ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति बनने की बधाई दी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493