जगनमोहन ने विजाग हवाईअड्डे पर धरना दिया

विशाखापट्टनम, 26 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर यहां एक प्रदर्शन करने से पुलिस द्वारा मना करने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी विशाखापट्टनम हवाईअड्डे के रनवे पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विपक्ष के नेता धरने पर बैठ गए।

जगनमोहन रेड्डी को हैदराबाद से यहां उतरने के तुरंत बाद रोक दिया गया और उन्हें आरके समुद्र तट की ओर नहीं जाने दिया, जहां वह राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर एक कैंडल लाइट विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।

पुलिस ने उन्हें शहर में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493