प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विवेक ढांड से राज्य के बलरामपुर-सूरजपुर जिले की जगन्नाथपुर कोयला खदान परियोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, इसमें मुख्य सचिव व्यक्तिगत रुचि लें और दो महीने के भीतर संपूर्ण मुआवजा वितरण करें।
कोयला मंत्रालय के सचिव सुशील कुमार ने कहा, “इस परियोजना में काम शुरू हो गया है। जनवरी, 2018 तक माइनिंग ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। 58 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो चुका है तथा 61 करोड़ रुपये का मुआवजा भी बंट चुका है। परियोजना के तहत 613 लोगों को रोजगार देने की प्रकिया भी शुरू हो गई है।”
dharmpath.com dharmpath