नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि नीतीश कुमार के जनता दल (युनाइटेड) के साथ उसका गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है।
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि नीतीश कुमार के जनता दल (युनाइटेड) के साथ उसका गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है।
कांग्रेस का यह बयान मायने रखता है, क्योंकि यह ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) अध्यक्ष नीतीश ने समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह कहा है कि चूंकि हम बिहार में साथ हैं, इसलिए हम पूरे देश के लिए कोई गठबंधन कर रहे हैं। उनके साथ हमारा गठबंधन खासतौर से बिहार के लिए है।”
अहमद ने कहा, “नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के साथ हमारा गठबंधन बिहार में है। केरल में वहां की पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन है। इसलिए गठबंधन तो हर जगह हो रहा है, लेकिन यह खास राज्य की परिस्थिति के अनुसार होता है।”
अहमद ने यद्यपि सभी गैर भाजपा दलों में एकजुटता की वकालत की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के आम चुनाव के लिए केंद्र की तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है।
उन्होंने कहा, “हम 100 फीसदी एकता के पक्ष में हैं। कुछ पार्टियों का किसी राज्य में बहुत ही मजबूत उपस्थिति है और उसी के बगल वाले राज्य में उसकी बमुश्किल ही कोई उपस्थिति है।” उन्होंने कहा कि इस नाते ऐसी पार्टियों के साथ पूरे देश में गठबंधन इतना आसान नहीं है।
नीतीश ने शनिवार को समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों से आग्रह किया था कि उन्हें 2019 के आम चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि संघ मुक्त भारत समय की मांग है।
नीतीश ने कहा था, “यह उपयुक्त समय है कि सभी गैर भाजपा दल और आरएसएस विरोधी अन्य सभी लोग पूरे देश में एकजुट हो जाएं। हमारा मुख्य लक्ष्य भाजपा को रोकना है।”
dharmpath.com dharmpath