जद (यू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक राजगीर में शुरू

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में शुरू हुई।

बैठक में साल 2019 में होने वाले आम चुनाव में गैर-भाजपा क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में जद (यू) की भूमिका के मद्देनजर रणनीतियां बनाए जाने की संभावना है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर भी लगेगी।

बैठक की शुरुआत नीतीश कुमार ने जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के साथ पार्टी का झंडा फहराकर की। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश जद (यू) अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि 170 निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित 24 राज्यों से पार्टी के 1,200 से ज्यादा नेता बैठक में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पार्टी वैकल्पिक राष्ट्रीय नीतियों और नेतृत्व पर चर्चा व विमर्श करेगी।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी सोमवार को समापन दिवस पर बैठक में भाग लेंगे।

राजगीर, नालंदा में एक ऐतिहासिक स्थान है। राजधानी पटना से करीब 100 किमी दूर नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493