जद (यू) प्रवक्ता की टिप्पणी पर तकरार

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने आ गए। इस क्रम में जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विशेश्वर ओझा की हत्या पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करते हुए ‘उन्हें धरती का बोझ’ बता दिया। इसके बाद भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया।

विधान परिषद की बैठक के बाद भाजपा के नेता बिहार की गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान संजय सिंह ने भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें ‘धरती का बोझ’ बता दिया।

इसके बाद विधान परिषद से बाहर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह अपनी बात से अभी भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “ओझा की मौत गैंगवार में हुई थी। वह नामी अपराधी थे और उन पर 17-18 अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे लोगों को भाजपा ने पदाधिकारी बना दिया। वह ‘धरती पर बोझ’ के ही समान थे।”

इस बयान के बाद भाजपा ने सत्ताधारी महागठबंधन पर मोर्चा खोल दिया है। सिंह के बयान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सवालिया किया कि दुष्कर्म के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजबल्लभ प्रसाद यादव भी धरती पर बोझ हैं या नहीं, जद(यू) प्रवक्ता को यह बताना चाहिए।

उन्होंने पूछा कि क्या दरभंगा में मारे गए दो इंजीनियर भी धरती पर बोझ ही थे?

उल्ल्ेाखनीय है कि 12 फरवरी को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की भोजपुर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493