जद (यू)-भाजपा गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण : शरद यादव

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के गठबंधन पर चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने सोमवार को इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह जद (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं।

यादव ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मैं बिहार में लिए गए पार्टी के फैसले से सहमत नहीं हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़ने के नीतीश के फैसले पर राज्यसभा सदस्य यादव ने कहा, “(2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में) जनादेश इसके लिए नहीं मिला था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493