जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता

इस पार्टी के नेता अजीत जोगी ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रथम के सिद्धांत पर चलते हुए जनता के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी।

पार्टी का चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान पूरे प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के लिए आरक्षित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव 2018 के प्रदर्शन के आधार पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को यह मान्यता मिली है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने कहा, “आज (गुरुवार) का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि अखंड मध्य प्रदेश में सन 1936 से चुनाव होते आ रहे हैं। अविभाजित मध्य प्रदेश में पूर्व में दिवंगत खूबचंद बघेल (1970- 1980), दिवंगत विद्याचरण शुक्ला (2003-2004) और दिवंगत ताराचंद साहू (2008-2012) ने क्षेत्रीय दल बनाने की कोशिश की पर उसमें वे सफल नहीं हो सके।”

उन्होंने कहा, “पिछले माह हुए चुनावों में छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप अजीत जोगी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पांच सीटें जीतने में सफल रही..साथ ही हमारे महागठबंधन ने प्रदेश में लगभग 14 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। इसी प्रदर्शन की वजह से इसे क्षेत्रीय दल के रूप में चुनाव आयोग की ओर से मान्यता दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493