जनता परिवार के विलय की रूपरेखा पर बैठक

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जनता परिवार के छह दलों के विलय की घोषणा बुधवार को हो सकती है। इस मुद्दे पर सभी छह दलों के नेता यहां बैठक कर रहे हैं। नई पार्टी का नाम समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) रखे जाने की संभावना है।

सभी छह दलों के नेता समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास पर यहां बैठक कर रहे हैं।

इन छह दलों में समाजवादी पार्टी, जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी), जनता दल (सेक्युलर ) तथा समाजवादी जनता पार्टी-राष्ट्रीय (सजपा-आर) हैं।

जद(यू) नेता नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा, “आज घोषणा को लेकर हम आशान्वित हैं। इस विलय के लिए हमने मुलायम जी को अधिकृत किया है।”

यह बैठक इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव के पहले सामने आया है।

सूत्रों ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493