जनरल दलबीर सिंह सेवानिवृत्त, सरकार को धन्यवाद दिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह 43 साल देश की सेवा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने सैन्य अभियानों के लिए सेना को ‘पूरी छूट’ देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

जनरल दलबीर सिंह के बाद जनरल बिपिन रावत सेना की कमान संभालेंगे।

दलबीर सिंह ने नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक स्थित मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद कहा, “43 साल देश की सेवा करने के बाद आज मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं। मैं उन शहीदों को सलाम करता हूं, जिन्होंने कुर्बानियां दी।”

जनरल दलबीर ने पूर्व सैन्यकर्मियों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) देने के लिए भी सरकार को धन्यवाद दिया।

दलबीर सिंह ने भारतीय सेना के साहस की सराहना करते हुए कहा, “भारतीय सेना दुनिया की सबसे कुशल और मजबूत सेना है। हमारे नेता सक्षम हैं और जवान बहादुर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493