जन्मदिन का मतलब परिवार संग समय बिताना : भाविनी पुरोहित

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री भाविनी पुरोहित का कहना है कि उनके लिए जन्मदिन का मतलब परिवार के साथ समय बिताना है।

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री भाविनी पुरोहित का कहना है कि उनके लिए जन्मदिन का मतलब परिवार के साथ समय बिताना है।

भाविनी ने कहा, “मैं परिवार के साथ बचपन से जन्मदिन मना रही हूं और मुझे खुशी है कि आज भी यह जारी है।”

धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में भाविनी नाम का ही किरदार निभा रहीं अभिनेत्री ने पार्टी की योजना के बारे में कहा, “मुझे अपने जन्मदिन पर अपनी मां के हाथों बनाया जाने वाला स्वादिष्ट व्यंजन बेहद पसंद है। यह बहुत स्वादिष्ट होता है और इसमें मेरी मां का प्यार होता है इसलिए यह मेरे लिए जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493