नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, ²श्यता 1,000 मीटर रही।
उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 19 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 19 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि सात के समय में फेरबदल किया गया है।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath