जन्मदिन पर गणपति के स्वागत के लिए घर सजाएंगी देवोलिना

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्य अपने जन्मदिन को इस बार खास अंदाज में मनाएंगी। वह अपने जन्मदिन पर भगवान गणपति का स्वागत करने के लिए अपने घर को सजा रही हैं।

देवोलिना ने एक बयान में कहा, “मैं गणपति के साथ अपना जन्मदिन मनाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं अपना जन्मदिन गणपति का स्वागत करने के लिए अपने घर को सजाते हुए मनाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि मेरे दोस्तों ने भी मेरे लिए कुछ खास सोच रखा होगा।”

देवोलिना का जन्मदिन मंगलवार को है और गणेश चतुर्थी उत्सव शुक्रवार से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493