श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद हिंगनिकूट क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया, “शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीन से चार आतंकवादी छिपे हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath