भोपाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में सामान्य से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्य में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना है और बदली छाई हुई है, जिससे उमस का असर कम हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की ओर से आ रही नमी की वजह से बादल छाने के साथ बीच-बीच में बौछारें पड़ रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर आदि स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर का 23.2 डिग्री, ग्वालियर का 26 डिग्री और जबलपुर का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर का 30.6 डिग्री, ग्वालियर का 36.1 डिग्री और जबलपुर का 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath