दतिया-मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जिला कलेक्टर संदीप कुमार माकिन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोई भी कर्मचारी या अधिकारी 26 जनवरी 2025 तक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। इस आदेश का पालन उन कर्मचारियों और अधिकारियों को भी करना होगा, जो पहले से छुट्टी पर हैं। ऐसे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय लौटने का निर्देश दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath