दिल्ली चुनाव के लिए AAP की फाइनल लिस्‍ट जारी

नई दिल्ली- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को अपनी चौथी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में AAP ने 38 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी कालका जी और सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से ताल ठोकेंगे।केजरीवाल ने कहा , ‘उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – “केजरीवाल को खूब गाली दी”। हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493