जपानी प्रधानमंत्री के घर की छत पर ड्रोन

टोक्यो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजधानी टोक्यो स्थित आवास की छत पर बुधवार को एक कैमरायुक्त ड्रोन मिला। टोक्यो पुलिस ने कहा कि हालांकि ड्रोन वहां कैसे पहुंचा और क्या उद्देश्य था इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

समाचार एजेंसी ऐफे की रपट के मुताबिक, 50 सेंटीमीटर पंख वाला यह यंत्र स्पष्ट तौर पर टोक्यो के चियाडा जिला स्थित प्रधानमंत्री आवास की छत पर कहीं से आ गिरा। इस ड्रोन को सुरक्षा कर्मियों ने देखा था।

आबे फिलहाल एशिया-अफ्रीका सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता गए हैं।

प्रशासन ने इस ड्रोन की जांच की है और इसे विस्फोटक रहित बताया है।

इसी प्रकार की एक घटना में जनवरी में वाशिंगटन डी.सी. स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस की लॉन में एक ड्रोन आ गिरा था।

फ्रांस में अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि तकरीबन 60 से अधिक अनधिकृत ड्रोन परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों और दूतावासों के चारों ओर उड़ते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493