मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर सनी लियोन के प्रशंसकों में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। प्रियंका का कहना है कि सनी लियोन बेहद जबरदस्त और आकर्षकहैं।
प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया, “सनी लियोन बेहद खूबसूरत हैं। वह मुझसे अच्छी दिख रही थीं।”
इससे पहले खबर आई थी कि स्टार गिल्ड अवार्ड समारोह में प्रियंका ने सनी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मना कर दिया था।
वहीं, सनी ने भी ट्वीट कर प्रियंका के लिए यही बात कही है।
सनी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ में व्यस्त हैं। यह एक सेक्स कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सनी दोहरी भूमिका निभा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath