लाहौर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपनी मुलाकात के दौरान कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी के मुताबिक, “दोनों नेताओं ने कश्मीर मुद्दे सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।”
उल्लेखनीय है कि मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौटते समय शुक्रवार शाम लाहौर में रुके थे।
भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-पाकिस्तान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निश्चय किया।
dharmpath.com dharmpath