जबलपुर:रील बनाने के चक्कर में , नहर में बह गईं 4 लड़कियां, 2 की मौत और 1 लापता

जबलपुर-मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव के पास बरगी बांध की नहर में नहाने गई चार लड़कियां तेज बहाव में बह गई। इनमें से एक लड़की किसी तरह तैरकर बाहर निकल आई। जबकि, तीन लड़कियां डूब गई। कई घंटों की सर्चिंग के बाद दो किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि, एक अन्य की तलाश अब भी जारी है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी। शादी की व्यस्तताओं के बीच पांच लड़कियां पास स्थित नहर पर नहाने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लड़कियां मोबाइल से वीडियो और रील बना रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार लड़कियां पानी में उतरी थी। जबकि, एक लड़की किनारे खड़े होकर उनका वीडियो बना रही थी।

बताया जा रहा है कि नहर के तेज बहाव का अंदाजा लड़कियों को नहीं लग पाया और अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वे पानी के तेज प्रवाह में फंस गई। जब किनारे मौजूद लड़की ने अपनी सहेलियों को बहते देखा तो उसने मोबाइल वही छोड़ दिया और उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। उसने साहस दिखाते हुए एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन बाकी तीन गहरे पानी में बह गई।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481