MP: दमोह में दलित दिव्यांग दूल्हे के साथ मारपीट

दमोह-मध्य प्रदेश के दमोह से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक दलित वर्ग के दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की गई। कथित उच्च जाति दबंगों ने दिव्यांग युवक को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि वह अपने विवाह समारोह में घोड़ी पर बैठा था। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए घरवालों से भी मारपीट की गई।

मामला हटा थाना इलाके के बिजोरी पाठक गांव में मंगलवार शाम का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बिजोरी पाठक गांव के रहने वाले गोलू अहिरवार (23) की बारात छतरपुर के बूढ़ी सेमरा गांव जानी थी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे उसकी रछवाई निकल रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले घुप्पू लोधी, विश्वनाथ लोधी, विछु लोधी और चिन्नू लोधी ने गोलू के घोड़ी चढ़ने पर ऐतराज जताया और जातिसूचक गालियां दीं।

 गोलू के परिजन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घोड़ी से खींचकर नीचे गिरा दिया और फिर मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आई बहन मनीषा के साथ भी मारपीट की गई। वारदात के बाद दलित समाज के लोग दूल्हे को लेकर हटा थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। गांव में पुलिस बल तैनात करने के बाद ही बारात निकाली जा सकी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493