जबलपुर पहुंचे अमित शाह का जोरदार स्वागत (लीड-1)

जबलपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को विमान से जबलपुर पहुंचे। शाह यहां गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, शाह दिल्ली से जबलपुर पहुंचे। हवाईअड्डे पर शाह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाह विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

भाजपा अध्यक्ष शाह शिवाजी मैदान में आयोजित गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम में शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493