जबलपुर– भाजपा के महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार के समर्थन में आवेदन के पश्चात सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर का विकास भाजपा की देन है। जबलपुर को संवारने वाले नेता यहां एकजुट हैं। जो एक बार फिर जनता से आशीर्वाद लेने आए है। मुख्यमंत्री ने कहा जबलपुर विकास की लंबी उड़ान भरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को भ्रम फैलाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मायावी लोग है। कमलनाथ की सरकार के 15 माह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन 15 माह में कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया। संबल योजना से गरीबों के नाम काट दिए। संबल योजना बंद कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता न करे शिवराज सिंह चौहान की सरकार है संबल से जिनके नाम काटे गए हैं वे सभी दोबारा जुडेंगे। जबलपुर को संवारने में भाजपा का ही हाथ है। भाजपा ने ही जबलपुर को कस्बे से महानगर बनाया है।
dharmpath.com dharmpath