मप्र:क्रिकेट टीम रणजी ट्राफी के फाइनल में, बंगाल को 174 रनों से हराया

इंदाैर-मध्य प्रदेश के खिलाड़ियाें ने जाेरदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्राफी क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह दूसरा माैका है जब मप्र टीम फाइनल में पहुंची है। अब फाइनल में मध्य प्रदेश का सामना मुंबई से होगा।

बेंगलुरू के अलूर मैदान पर खेले जा रहे मैच मध्य प्रदेश ने बंगाल काे 174 रनाें से पराजित किया। मध्य प्रदेश ने पहली पारी के आधार पर 68 रनाें की अहम बढ़त ले ली थी। पहली पारी की बढ़त के आधार पर भी मध्यप्रदेश फाइनल में पहुंच सकता था, मगर टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सीधी जीत हासिल की। पहली पारी में 165 रन बनाने वाले मध्यप्रदेश के बल्लेबाज हिमांशु मंत्री को मैन आफ द मैच चुना गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493