..जब आउट दिए बगैर ही मैदान से बाहर गए कोहली

मैनचेस्टर, 16 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट के मैदान में ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी बल्लेबाज को अम्पायर ने आउट नहीं दिया और वह पवेलियन की तरफ चल देता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के साथ हुए विश्व कप मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही कुछ किया। कोहली का इस तरह मैदान से बाहर जाना कमेंटेटरों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा।

कोहली को अम्पायर ने 314 के कुल योग पर मोहम्मद आमिर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट भी नहीं दिया था, लेकिन वह खुद को आउट मानकर पवेलियन की तरफ चले गए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोहली के कैच आउट की अपील की थी लेकिन अम्पायर ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसी बीच, कोहली ने खुद को आउट मानकर पवेलियन की राह पकड़ ली।

कोहली 77 के निजी योग पर पवेलियन लौटे। बाद में वह विकेट आमिर के खाते में जुड़ा।

कोहली जब पवेलियन लौटे थे, तब भारत ने पांच विकेट पर 314 रन बनाए थे। दो ओवर बचे थे। इसके बाद विजय शंकर (नाबाद 15) और केदार जाधव (नाबाद 9) ने स्कोर को 336 रनों तक पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493