जब करीना के अंदाज में नजर आईं सनी लियोनी

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोनी ने खास अंदाज में करीना कपूर के नाम वीडियो समर्पित किया है।

वह इस वीडियो में करीना की फिल्म ‘जब वी मेट’ के संवाद बोलती नजर आ रही हैं।

‘मस्तीजादे’ की अभिनेत्री ने शॉर्ट वीडियो मेकर एप्लीकेशन हिपस्टार के जरिए करीना को वीडियो समर्पित किया।

इस वीडियो में सनी इस फिल्म के अपने पसंदीदा संवाद को बोलती नजर आ रही हैं।

2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब वी मेट’ में शाहिद कपूर भी थे। फिल्म आदित्य नामक एक व्यवसायी के ईदगिर्द घूमती है, जिसे ट्रेन में गीत नामक लड़की मिलती है।

फिल्म में गीत का किरदार करीना ने निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493