तापसी सर्बिया में ‘सूरमा’ के अंतिम चरण की शूटिंग पूरी करेगी

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू सर्बिया में अपनी आगामी फिल्म ‘सूरमा’ के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए तैयार हैं।

अभिनेत्री का कहना है कि वह नए देश की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं।

तापसी ने कहा, “यह शूटिंग का अंतिम चरण है और मैं किसी ऐसे देश का दौरा कर रही हूं, जहां मैं कभी नहीं गई।”

उन्होंने कहा, “मुझे ठंड से डर लगता है क्योंकि मैं ठंडे मौसम में रहने की आदी नहीं हूं, लेकिन नई जगह पर जाने का रोमांस मुझे उत्साहित करता है और असली हॉकी खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलना इस यात्रा को रोमांचक बनाता है। मैं एक सप्ताह के लिए सर्बिया का रुख करूंगी और यहां सूरमा की शूटिंग पूरी होगी।”

कलाकारों ने भारत में विशेष रूप से शाहबाद (उत्तर प्रदेश) और चंडीगढ़ में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब सार्बिया में शूटिंग के लिए तैयार हैं।

‘सूरमा’ हॉकी किंवदंती संदीप सिंह पर आधारित है। यह शाद अली द्वारा निर्देशित है। वह इससे पहले ‘साथिया’ और ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

इसमें दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493