लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां ने 2011 में दूसरे पति क्रिस हम्फ्रीज से तलाक लेने के बाद एक मुश्किल दौर का सामना किया। उन्हें यहां तक लगा कि एक सेलिब्रिटी के रूप में उनके दिन लद गए हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स’ स्टार किम ने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के खिलाड़ी क्रिस से शादी के महज 72 दिन बाद तलाक होने के चलते बहुत दुख झेले। उन्होंने माना कि वह सोचती थीं कि सेलिब्रिटी के रूप में उनके दिन लद गए हैं।
किम(34) ने ब्रिटिश कारोबारी मार्टिन सोरेल को दिए एक साक्षात्कार में बताया, “मैं जब तलाक लेने वाली थी, तो मैंने सबसे कहा कि ‘दोस्तों मेरे ख्याल से हमारा करियर खत्म हो गया है। मैं आशा करती हूं कि तुम लोगों ने अपना पैसा बचाकर रखा होगा। हम अब बस अपना परिधान स्टोर चलाएंगे, जो हमने शो से पहले शुरू किया था। मुझे लगा कि करियर खत्म हो गया।”
किम ने बताया कि वह मानसिक रूप से बहुत पागल-सी हो गई थी और लोगों से दोबारा मेलजोल बढ़ाने के लिए स्वयं को थोड़ा वक्त देने का निर्णय लिया।
dharmpath.com dharmpath