मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। टीवी हास्य धारावाहिक ‘बेताल और सिंहासन बत्तीसी’ में बेताल की भूमिका निभा रहे अभिनेता संदीप आनंद ने हाल ही में अपने वाराणसी दौरे में अपना सामान खो दिया।
संदीप अपने शो के प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचे थे। विमान से उतरने के बाद उन्होंने पाया कि उनका सामान गायब है, लेकिन राहत की बात यह रही कि बेताल की उनकी पोशाक उनके मेकअप आर्टिस्ट के पास सुरक्षित थी।
संदीप ने एक बयान में कहा, “मैं इस घटना को नहीं भूल सकता, ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ। मैं अपना सामान न पाकर चिंतित हो गया था, लेकिन फिर मैं बाजार गया और अपने लिए कुछ कपड़े खरीदे, जो स्थानीय परिवेश के अनुरूप थे। फिर सब ठीक हो गया।”
धारावाहिक ‘बेताल और सिंहासन बत्तीसी’ सब टीवी पर प्रसारित होता है।
dharmpath.com dharmpath